{"_id":"6a7f1b0aa920d5464308610f","slug":"video-videojasa-mashana-ka-rada-sa-sara-para-hamal-yavaka-lhalhana-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video:जूस मशीन की रॉड से सिर पर हमला, युवक लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video:जूस मशीन की रॉड से सिर पर हमला, युवक लहूलुहान
विकासनगर के बटहा गांव में 12 अगस्त की रात मामूली कहासुनी के बाद जूस का ठेला लगाने वाले दो भाइयों पर युवक के सिर पर जूस मशीन की रॉड से हमला करने का आरोप लगा है। बटहा निवासी छोटू रावत के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें महानगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
छोटू के मुताबिक, रात करीब 10 बजे वह घर जा रहे थे। रास्ते में किराये पर रहने वाले दो भाई जूस का ठेला लेकर जा रहे थे। ठेला किनारे करने को कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि एक भाई ने उन्हें पकड़ लिया और दूसरे ने रॉड से सिर पर वार कर दिया। परिजनों ने 112 पर सूचना दी और रॉड भी बरामद कर ली।
पत्नी रीमा रावत ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने आरोप से इनकार करते हुए बताया कि मेडिकल कराया गया है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।