Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Sanitation workers' strike in Julana, Jind enters 9th day; piles of garbage accumulate.
{"_id":"6a7eccbb04c8225a2200f925","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-julana-jind-enters-9th-day-piles-of-garbage-accumulate-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में 9 दिनों से चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल, कूड़े के लगे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में 9 दिनों से चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल, कूड़े के लगे ढेर
कस्बे में नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल लगातार नौवें दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है और जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा कर्मचारियों को साथ लेकर बाजार में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कूड़ा उठवाने का काम शुरू करवाया। इसकी जानकारी मिलते ही धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कूड़ा उठाने का विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी का माहौल बन गया।
धरनारत कर्मचारियों का कहना था कि जब उनकी मांगों को लेकर हड़ताल चल रही है तो नगरपालिका द्वारा सफाई करवाने का कोई औचित्य नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल के दौरान यदि सफाई का काम करवाया जाता है तो इससे उनकी हड़ताल का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा।वहीं, नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगरपालिका की जिम्मेदारी है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए सफाई करवाना जरूरी है। विरोध बढ़ता देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और बाद में उन्हें पुलिस थाने ले गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए बाजार में भी माहौल गरमा गया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कस्बे में लगातार बढ़ रहे कूड़े के ढेर लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान करवाकर सफाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।