{"_id":"6a7f22f6c6de1ca70b0443f9","slug":"video-bjp-workers-took-out-a-tricolour-march-in-moga-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा मार्च
15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत भाजपा की ओर से पूरे भारत में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को मोगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान डॉ. हरजोत कमल की अगुवाई में भाजपा कार्यालय से तिरंगा मार्च निकाला। इस मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए मोगा भाजपा के जिला प्रधान डॉ. हरजोत कमल और पूर्व जिला प्रधान डॉ. सीमांत गर्ग ने कहा कि 15 अगस्त देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को याद करने का महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान के निर्देशानुसार देशभर में तिरंगा मार्च तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने और देशवासियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।