{"_id":"6a7ed2bc0be5fde59f0a747f","slug":"video-municipal-councils-bulldozer-razed-a-drug-smugglers-house-in-mandi-gobindgarh-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी गोबिंदगढ़ में नशा तस्कर के मकान पर चला नगर काउंसिल का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी गोबिंदगढ़ में नशा तस्कर के मकान पर चला नगर काउंसिल का पीला पंजा
पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस और नगर कौंसिल की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। ईएसआई अस्पताल के सामने स्थित सूरजीत नगर इलाके में कथित नशा तस्करी और लूटपाट के मामलों में नामजद 33 वर्षीय युवक विक्की के मकान को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ नशा तस्करी और लूटपाट से संबंधित करीब सात मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के तहत आज उसके मकान को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया।
नगर कौंसिल के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध के तहत की गई है। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने काले कारोबार को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों और एक अच्छे इंसान के रूप में जीवन जीने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि जो लोग नशे का कारोबार छोड़कर सही रास्ते पर आना चाहते हैं, पुलिस और समाज उनका सहयोग करेंगे, लेकिन नशे का कारोबार जारी रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी चेतन शर्मा ने बताया कि संबंधित मकान को ध्वस्त करने से पहले नगर कौंसिल की ओर से तीन बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मकान को ध्वस्त किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के समय मकान में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। चेतन शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी नशे के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।