{"_id":"6a7f22ef554e5de50c042b0a","slug":"video-akali-leaders-strongly-condemned-the-attack-on-sukhbir-singh-badal-in-nanded-sahib-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ साहिब में हमले की अकाली नेताओं ने की कड़ी निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ साहिब में हमले की अकाली नेताओं ने की कड़ी निंदा
महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब स्थित गुरुद्वारा परिसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की लुधियाना अकाली जत्था शहरी के नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। गुरुवार को हुए इस हमले में सुखबीर सिंह बादल के हाथ पर चोट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
अकाली जत्था शहरी के नेताओं ने कहा कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की हिंसक घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि गुरुघरों की पवित्रता और मर्यादा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार और पुलिस प्रशासन से घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच करवाने तथा हमले के पीछे की वास्तविक मंशा सामने लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को मिली सुरक्षा के बावजूद हमलावर का उनके करीब पहुंचना गंभीर सुरक्षा चूक का विषय है।
अकाली नेताओं ने कहा कि ऐसे हमलों से शांति और भाईचारे की भावना को ठेस पहुंचती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और पंजाब तथा सिख समाज की एकता एवं शांति को मजबूत करने की अपील की।
गौरतलब है कि नांदेड़ में हुए हमले के बाद अकाल तख्त के जत्थेदार सहित विभिन्न राजनीतिक एवं धार्मिक नेताओं ने भी घटना की कड़ी निंदा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।