{"_id":"6a7ed4f66a63d0e0f50fbe50","slug":"video-video-eka-maha-btha-nahara-kanara-thab-mal-sharamaka-ka-asathapajara-patana-bta-na-karaii-hataya-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक माह बाद नहर किनारे दबा मिला श्रमिक का अस्थिपंजर, पत्नी बेटी ने कराई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक माह बाद नहर किनारे दबा मिला श्रमिक का अस्थिपंजर, पत्नी बेटी ने कराई हत्या
हरचंदपुर। क्षेत्र के बराइन मजरे हिलालगंज गांव में करीब एक माह से लापता श्रमिक का अस्थिपंजर बृहस्पतिवार देर रात नहर की पटरी के किनारे जमीन में दबा मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव के अवशेषों को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतक की पत्नी और बेटी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। जहां दोनों ने हत्या की बात बताई। हत्या क्यों की गई इसकी पड़ताल हो रही है।
गांव निवासी छोटे लाल पासी श्रमिक थे। एक माह पहले वह लापता हो गए। इस पर बेटे सतीश ने पुलिस को जानकारी दी। इसमें गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। काफी समय तक पिता का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद सतीश को शक हुआ। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता के साथ कोई अनहोनी हुई है और यह मामला गुमशुदगी का नहीं, बल्कि हत्या का हो सकता है।
सतीश के शक के आधार पर पुलिस ने उसकी मां केशकली (50) और बहन से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई।
देर रात पुलिस व फोरेंसिक टीम नहर पटरी के किनारे जमीन की खोदाई कराई और छोटे लाल के शव का अस्थिपंजर बरामद किया।
सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि शुरुआत पड़ताल में हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक की पत्नी और बेटी से पूछताछ की गई है। जिससे हत्या के तथ्य मिले हैं और कौन लोग शामिल हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।