{"_id":"6a7f1ac3e0dd963a4d0f8599","slug":"video-rayabral-ma-chhatarao-na-manava-shakhal-bnakara-thaya-ekata-ka-sathasha-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर दिया एकता का संदेश
रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। छात्राओं ने उत्साह से वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया। मानव श्रृंखला बनाकर देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया गया। छात्राओं ने विभाजन के दौरान हुई पीड़ा और कठिन परिस्थितियों को याद किया। आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने और देश के विकास में अपना योगदान देने का भी संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्राओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अपने घर एवं आसपास भी स्वच्छता बनाए रखने की बात कही। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा, उप प्रधानाचार्य सुमन सिंह, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।