{"_id":"6a7ed18bbd30f4bf7d069ac6","slug":"video-chandauli-police-arrested-a-criminal-carrying-a-reward-of-rs-50-thousand-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:57 PM IST
Link Copied
चंदौली जिले की धीना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने और लैंगिक अपराध के मामले में वर्ष 2018 से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। सकलडीहा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धीना थाने में वर्ष 2018 में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और लैंगिक अपराध के आरोप में अरबाज नट उर्फ खबरी निवासी कुशहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। लगातार फरार रहने और न्यायालय के आदेश के बावजूद पेश न होने पर उसके खिलाफ धारा 174-ए भादवि में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इसे पकड़ा गया लेकिन पुलिस को चकमा देकर भाने से यह फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव को सूचना मिली कि आरोपी महुजी तिराहा, जमानिया बॉर्डर से करीब 300 मीटर पहले से गुजरने वाला है। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2018 के मुकदमे के बाद से वह छिपकर रह रहा था और पुलिस को देखकर इसी कारण भागने लगा। उसने बताया कि तमंचा उसने अपनी सुरक्षा के लिए बिहार से खरीदा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।