फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shakuntala and Riya pinned their opponents.

Chandauli News: शकुंतला और रिया ने विरोधियों को पटका

Fri, 14 Aug 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shakuntala and Riya pinned their opponents.
नियामताबाद के लौंदा में जिलास्तरीय कुश्ती में जोर आजमाइश करती महिला खिलाड़ी। संवाद
नियामताबाद। क्षेत्र के लौंदा स्थित डॉ. सुधीर प्रशिक्षण केंद्र में बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर बीईओ राजेश चतुर्वेदी और जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे ने किया। इसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दांव-पेच दिखाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के 39 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में सदर की शकुंतला ने प्रथम और सकलडीहा की आकांक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 36 से 39 किलोग्राम में सदर की रिया प्रथम और सकलडीहा की पायल द्वितीय रहीं। 30 से 33 किलोग्राम में धानापुर की संजना प्रथम और चकिया की सपना द्वितीय रहीं। 33 से 36 किलोग्राम में सदर की प्रेमलता प्रथम और चकिया की आकांक्षा द्वितीय रहीं। 46 से 50 किलोग्राम में सदर की रूपली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 50 से 54 किलोग्राम में सदर की शिवानी विजेता रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में चहनियां के सतीश प्रथम और धानापुर के किशन द्वितीय रहे। 52 से 57 किलोग्राम में सकलडीहा के आयुष प्रथम और सदर के सचिन द्वितीय रहे। 44 से 48 किलोग्राम में चकिया के सागर प्रथम और सदर के आकाश द्वितीय रहे। 41 से 44 किलोग्राम में धानापुर के अनिल प्रथम और सकलडीहा के विराट दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 48 से 52 किलोग्राम में चहनियां के आशिक प्रथम और शहाबगंज के गौतम द्वितीय रहे। 38 से 41 किलोग्राम में नियामताबाद के अंशु प्रथम और सदर के किशन दूसरे स्थान पर रहे। 57 से 62 किलोग्राम में सदर के रोहित कुमार प्रथम और 62 से 68 किलोग्राम में सदर के मयंक गुप्ता प्रथम रहे।




वहीं, 33 से 38 किलोग्राम में धानापुर के किशन प्रथम और शहाबगंज के प्रिंस द्वितीय रहे। 25 से 30 किलोग्राम में चकिया के नितेश प्रथम और सदर के लकी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान व्यायाम शिक्षक मनोज पांडेय, दिलीप कुमार, देव कुमार, आनंद, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, रक्षा सिंह, प्रवीण मणि त्रिपाठी और गौतम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed