दुलहीपुर। इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद में बृहस्पतिवार को पचासे का जुलूस निकाला गया। जुलूस दुलहीपुर के हकीम साहब के इमाम बारगाह से उठ कर कर्बला में समाप्त हुआ। जुलूस में या हुसैन अलविदा गूंजता रहा।
इसके पूर्व आखरी मजलिस में कैसर हुसैन नजफी ने कहा कि इमाम हुसैन ने दिन और इस्लाम के लिए अपने 72 साथियों के साथ कुर्बानी दी। यह हमेशा लोगों के दिल में बसी है। जुलूस में अंजुमन सजादिया असगरिया के सदस्यों ने नौहा खानी की। जुलूस में जगह जगह शरबत और ठंडे पानी का इंतजाम कियया गया। वहीं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जुलूस में हाजी समर हसन हुसैनी, यासिर जाफरी, यावर जाफरी, कासिम जाफरी, फैजी जाफरी, राहिब जाफरी, दबीर जाफरी, काशिफ जाफरी आदि रहे।