फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Broadcast information only after verifying its authenticity.

Chandauli News: सत्यता की जांच के बाद ही प्रसारित करें सूचनाएं

Fri, 14 Aug 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Broadcast information only after verifying its authenticity.
पीडीडीयू नगर के पचफेड़वा में आयोजित कार्यशाला में बोलते भाजपा विधायक रमेश जायसवाल। संवाद
पीडीडीयू नगर। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ओर से पचफेड़वा स्थित निजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारों से सत्यता की जांच करने के बाद ही सूचनाएं प्रसारित करने की अपील की गई।
विज्ञापन

इस दौरान फेक न्यूज की पहचान करने, फैक्ट-चेकिंग और डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।
विज्ञापन

भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को तथ्यपरक जानकारी के साथ जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पारितोष मिश्रा ने तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। बीएचयू के पत्रकारिता विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बाला लखेंद्र ने कहा कि डिजिटल युग में सूचनाओं की तेज गति के साथ गलत और भ्रामक सूचनाओं का प्रसार बड़ी चुनौती है।

ऐसे में किसी भी सूचना को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसके तथ्यों की पुष्टि करना जरूरी है। निदेशक पत्र सूचना कार्यालय दिलीप कुमार शुक्ल ने वार्तालाप को मीडिया और सरकार के बीच संवाद का सशक्त मंच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed