{"_id":"6a7ed0a90c82758bfd038d26","slug":"video-video-raja-ka-mata-ka-btha-sayasata-garama-enakautara-ka-thhamaka-thana-val-palsa-karamaya-para-naha-ha-saka-kararavaii-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राजू की मौत के बाद सियासत गर्म, एनकाउंटर की धमकी देने वाले पुलिस कर्मियों पर नहीं हो सकी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राजू की मौत के बाद सियासत गर्म, एनकाउंटर की धमकी देने वाले पुलिस कर्मियों पर नहीं हो सकी कार्रवाई
रायबरेली। ऊंचाहार बीकरगढ़ निवासी राजू (28) के खुदकुशी के मामले को लेकर सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस और सपा प्रदेश सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई है। दोनों दलों ने अपने एक्स हैंडल पर सरकार की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है।
बुधवार को एनटीपीसी कर्मी राजू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। बृहस्पतिवार को भी लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था। परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच कहासुनी व तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने ऊंचाहार-सलोन मार्ग जाम करने का भी प्रयास किया। सभी राजू को एनकाउंटर की धमकी देने वाले दरोगा व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने और मदद दिलाने की मांग की थी। एएसपी-एसडीएम ने मामले में आर्थिक मदद और न्याय दिलाने की बात कहकर परिजनों को शांत कराया था।
कांग्रेस व सपा ने ट्वीट कर जताई नाराजगी
बीकरगढ़ गांव की घटना को कांग्रेस व सपा ने ट्वीट कर नाराजगी जताई। प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर घटना के बारे में लिखा कि खाकी सफेदपोशों की गुलाम बन चुकी है। अपराधियों के आगे घुटने टेकने वाली पुलिस सिर्फ गरीबों और बेगुनाहों के सामने शूरवीर बनती है। कहां छिपे हैं वह माननीय मंत्री, सामने आकर जवाब दें। मंत्री पुलिस नेक्सस की उच्चस्तरीय जांच हो।
समाजवादी मीडिया सेल ने ट्वीट किया है कि भाजपा शासित मुख्यमंत्री के राज में फर्जी एनकाउंटर और फर्जी मुकदमे जैसी घटनाओं के कारण मौतों का सिलसिला बढ़ा है। इसके जिम्मेदार यूपी को पुलिस स्टेट में बदलने वाले मुख्यमंत्री हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।