{"_id":"6a7f22d5f19700933e006ec5","slug":"video-shiv-sena-hindustan-will-take-out-a-trishul-march-from-mohali-to-chandigarh-on-august-30-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिव सेना हिंदुस्तान 30 अगस्त को मोहाली से चंडीगढ़ तक निकालेगी त्रिशूल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव सेना हिंदुस्तान 30 अगस्त को मोहाली से चंडीगढ़ तक निकालेगी त्रिशूल मार्च
शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता शुक्रवार को मोगा पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर संगठन की ओर से 30 अगस्त को मोहाली से चंडीगढ़ तक निकाले जाने वाले त्रिशूल मार्च की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मार्च के दौरान पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र सौंपकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की मांग की जाएगी, ताकि 1984 के दंगा पीड़ित हिंदू परिवारों को उनका हक मिल सके।
पवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में करीब 35 हजार हिंदू दंगा पीड़ित परिवार हैं। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन कैप्टन सरकार ने इन परिवारों को मुआवजा देने का वादा किया था। उनके अनुसार उस समय मुआवजा राशि करीब 781 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 5100 करोड़ रुपये हो चुकी है, लेकिन पीड़ित परिवारों को अभी तक यह राशि नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार से कई बार इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने को हैं, इसलिए अब शिव सेना हिंदुस्तान की ओर से 30 अगस्त को मोहाली से चंडीगढ़ तक मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान सरकार को मांग पत्र देकर केंद्र सरकार के समक्ष यह मामला उठाने और पीड़ित परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के लिए दबाव बनाने की मांग की जाएगी। पवन गुप्ता ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों पर लोग श्रद्धा के साथ माथा टेकने जाते हैं और यदि वहां ऐसी घटना होती है तो यह सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले मंड पर हमला हुआ था और अब सुखबीर बादल पर हमला हुआ है। दोनों घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।