बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   himachal water conservation uttarakhand mode 12 districts water sources revival

Himachal Water Conservation: उत्तराखंड की तर्ज पर 12 जिलों में होगा जलस्रोतों का पुनर्जीवन

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:56 PM IST
himachal water conservation uttarakhand mode 12 districts water sources revival
हिमाचल प्रदेश में सूखते प्राकृतिक जलस्रोतों और गर्मियों में बढ़ती पानी की समस्या से निपटने के लिए उत्तराखंड के जल संरक्षण मॉडल को अपनाने की तैयारी है। उत्तराखंड में जलस्रोतों के पुनर्जीवन और जलग्रहण क्षेत्रों के संरक्षण का अध्ययन कर लौटी हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड की सात सदस्यीय टीम ने प्रदेश में जल संरक्षण के काम को संगठित और समन्वित तरीके से आगे बढ़ाने की जरूरत बताई है। नाहन में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पत्रकारवार्ता में भूजल संगठन एवं जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सोच के अनुरूप प्रदेश में जल प्रबंधन को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से सात सदस्यीय दल उत्तराखंड में सारा परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों का अध्ययन करने गया था। शशि शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में जलस्रोतों और जलग्रहण क्षेत्रों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों से हिमाचल सीख लेगा। इन अनुभवों को प्रदेश की भौगोलिक और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में प्राचीन बावड़ियों और अन्य पारंपरिक जलस्रोतों को चिन्हित किया जा रहा है। विकास योजनाओं के कारण प्रभावित हुए पुराने जलस्रोतों के संरक्षण और संवर्धन पर भी काम किया जाएगा। शशि शर्मा के अनुसार हिमाचल में जल प्रबंधन बोर्ड का गठन वर्ष 1998 में हुआ था, लेकिन अपेक्षित स्तर पर काम नहीं हो पाया। अब मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बोर्ड को सक्रिय कर जलस्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने बताया कि उत्तराखंड में वाटरशेड विभाग वर्ष 1982 में बना था। विभिन्न विभागों के जल संरक्षण कार्यों को व्यवस्थित करते हुए वर्ष 2023 में सारा परियोजना शुरू की गई। इसके तहत अब तक करीब आठ करोड़ रुपये के कार्य हो चुके हैं। टीम ने उत्तराखंड के हेवल नदी मॉडल का भी अध्ययन किया। इस मॉडल की नीति आयोग सहित जर्मन और लंदन सरकारों ने सराहना की है। उत्तराखंड में एक नदी को आधार बनाकर उससे जुड़ी सहायक नदियों और जलधाराओं को भी संरक्षण व्यवस्था में शामिल किया जाता है। इससे किसी एक जलस्रोत तक सीमित रहने के बजाय पूरे जलग्रहण क्षेत्र को एक इकाई के रूप में विकसित किया जाता है। राजीव महाजन ने कहा कि हिमाचल में विभिन्न विभागों ने जल संरक्षण के लिए कई कार्य किए हैं, लेकिन ये काम अब तक अलग-अलग तरीके से हुए हैं। अब सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को एक साथ जोड़कर समन्वित मॉडल तैयार किया जाएगा। उत्तराखंड की पूरी अध्ययन रिपोर्ट सरकार के समक्ष रखी जाएगी। उत्तराखंड गए सात सदस्यीय दल में शशि शर्मा, बोर्ड निदेशक मंडल के सदस्य सुरेंद्र सेठी और पवन ठाकुर, अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन, अधिशासी अभियंता पांवटा जितेंद्र ठाकुर तथा मंडी से सहायक अभियंता सुशील ठाकुर और सूर्य ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

स्वतंत्रता दिवस को लेकर फिरोजपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

चंडीगढ़ में झमाझम बरसात

VIDEO: बरेली में वकीलों के अस्थायी चैंबर पर चला बुलडोजर

14 Aug 2026

कानपुर: घर से 500 मीटर दूर बाग में मिला छह माह की गर्भवती युवती का शव

14 Aug 2026

पानीपत में सावन के तीसरे शुक्रवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, किया जलाभिषेक

14 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: पांच करोड़ की मॉर्फिन लेकर निकले तस्करों से मुठभेड़, दो को लगी गोली

14 Aug 2026

VIDEO: चमोली सुरंग हादसा; मलबे और पानी से भरी टनल में ड्रमों के सहारे जवान कर रहे रेस्क्यू

14 Aug 2026
विज्ञापन

जी राम जी योजना को लेकर ग्राम प्रशासकों किया जागरुक, VIDEO

13 Aug 2026

महिला अधिवक्ता के मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, VIDEO

13 Aug 2026

VIDEO: तिरंगा रैली से देशभक्ति के रंग में रंगा पिथौरागढ़ जनपद

13 Aug 2026

VIDEO: भराड़ी टैक्सी स्टैंड की समस्याओं को लेकर यूकेडी ने किया जनसंवाद

13 Aug 2026

कानपुर: फूलबाग के नाना राव पार्क में तिरंगा कंसर्ट का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

13 Aug 2026

कानपुर: स्टेट हाईवे पर अन्ना मवेशियों के जमावड़े से रफ्तार पर लगी ब्रेक

13 Aug 2026

कानपुर: साइकिल चला रहे छात्र पर चढ़ा दी कार, भागने पर घसीटा

13 Aug 2026

25 हजार का इनामी वांछित इम्तियाज गिरफ्तार, 3.30 करोड़ हड़पने के मामले में था फरार

13 Aug 2026

आजादी का अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने अलीगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की सुनाई गाथा

13 Aug 2026

VIDEO: प्रभारी मंत्री के सामने जलभराव और बदहाल मंदिर का मुद्दा उठाया

13 Aug 2026

VIDEO: वनवासी कन्या छात्रावास में बांटी राशन और अध्ययन सामग्री

13 Aug 2026

VIDEO: मंडी के व्यापारियों का धरना जारी

13 Aug 2026

VIDEO: हर ब्लॉक को मिलेगा कैटल कैचर, सड़कों पर नहीं दिखेंगे छुट्टा गोवंश

13 Aug 2026

मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

13 Aug 2026

VIDEO: भारत माता की जयकारों से गूंजा अर्जुन नगर

13 Aug 2026

VIDEO: पश्चिमी यूपी माहेश्वरी सभा के चुनाव कल

13 Aug 2026

फरीदाबाद में लंबी कूद प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिकाओं ने दिखाया दम

13 Aug 2026

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां तेज

13 Aug 2026

अलीगढ़ में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत वीरांगना सम्मान व गायन प्रतियोगिता झलकियां

13 Aug 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गूंजे नारे

13 Aug 2026

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गैस मिस्त्री की मौत, VIDEO

13 Aug 2026

लखनऊ: आजादी की वर्षगांठ के मौके पर नहीं की गई चारबाग रेलवे स्टेशन की सजावट

13 Aug 2026

कुमारी सैलजा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष और प्रेस दोनों को कुचलने का काम कर रही

13 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed