{"_id":"6a7ed924831853637206da66","slug":"video-kasauli-bjp-tiranga-yatra-dharampur-rajiv-saizal-independence-day-2026-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kasauli Tiranga Yatra: कसौली में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा धर्मपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasauli Tiranga Yatra: कसौली में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा धर्मपुर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:30 PM IST
Link Copied
आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कसौली और धर्मपुर भाजपा मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सुक्की जोहड़ी से शुरू होकर धर्मपुर तक पहुंची। इसका नेतृत्व प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल और भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नपाल ने किया।
तिरंगा यात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता वाहनों और बाइक पर तिरंगा लगाकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया।
प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने हिमाचल प्रदेश और कसौली क्षेत्र की जनता को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के उन वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके संघर्ष और त्याग से देश को आजादी मिली। आज देश का प्रत्येक नागरिक उन वीरों के बलिदान को नमन करता है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।