{"_id":"6a7f03c0372635b03a067933","slug":"video-video-experts-give-students-essential-career-and-safety-tips-at-solan-college-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सोलन कॉलेज में विद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने दिए कॅरिअर और सुरक्षा के जरूरी टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सोलन कॉलेज में विद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने दिए कॅरिअर और सुरक्षा के जरूरी टिप्स
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार, शोध तथा उद्यमिता के अवसरों से परिचित करवाने के उद्देश्य से दो विशेष व्याख्यानों का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के लगभग 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. नीना ने मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा का स्वागत कर आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. रमेश कश्यप ने रसायन प्रयोगशाला में सुरक्षा, स्नातक रसायन विज्ञान विद्यार्थियों के लिए नियम, प्रोटोकॉल एवं सर्वोत्तम अभ्यास विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं, दूसरे सत्र में डॉ. जितेंद्र ठाकुर ने रसायन विज्ञान में कॅरिअर की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान देते हुए अकादमिक, शोध संस्थानों, उद्योग एवं सरकारी क्षेत्र के विकल्पों के साथ-साथ स्टार्टअप्स व उद्यमिता पर विशेष बल दिया और विद्यार्थियों से रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया। प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कक्षा-कक्ष की शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और भविष्य की संभावनाओं से जुड़ना विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अनिवार्य है। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार ने प्राचार्या व दोनों वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अपने प्रेरक अनुभवों के जरिए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और नए कौशल विकसित करने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।