{"_id":"6a7ef259a7ad9a5f6f0ffff5","slug":"video-villagers-in-raudi-discussed-local-issues-and-gave-a-presentation-on-stage-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रौड़ी में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा, स्टेज पर दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रौड़ी में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा, स्टेज पर दी प्रस्तुति
उत्तर हिमालय क्षेत्र में सतत विकास को सुगम बनाने की परियोजना के तहत लोक चेतना मंच संस्था रानीखेत ने एक लीडरशिप बैठक का आयोजन किया। यह बैठक ब्लॉक धर्मपुर के मनसा नागेश्वर मंदिर रौड़ी में हुई, जिसमें लगभग 15 गांवों के जन संगठन सदस्यों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य जन संगठन की कार्यकारिणी में बदलाव करना और सदस्यों में नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना था। लोक चेतना मंच के प्रोग्राम एसोसिएट दीपक पोखरियाल, कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रवती और पीओ सदस्य निर्मल चंदेल उपस्थित रहे। संगठन लीडर सदस्यों में निशा कालरा, माया देवी और पूनम भी शामिल रहीं। प्रतिभागियों को चार छोटे समूहों में बांटा गया, जहां उन्होंने संगठन की भूमिका, अपने क्षेत्र की सामूहिक समस्याओं और उनके समाधान की रणनीति पर चर्चा की। समूह चर्चा के बाद समस्याओं का सामूहिक प्रस्तुतीकरण और खुला मंच पर चर्चा हुई। कुछ प्रतिभागियों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान हेतु रणनीति तय की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।