{"_id":"6a7ed9289aea4ab4900b9f9c","slug":"video-chintpurni-sawan-ashtami-mela-sp-una-sachin-hiremath-security-inspection-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan Ashtami Mela: चिंतपूर्णी में सावन अष्टमी मेले के दूसरे दिन एसपी ऊना ने परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Ashtami Mela: चिंतपूर्णी में सावन अष्टमी मेले के दूसरे दिन एसपी ऊना ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:30 PM IST
Link Copied
श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे सावन अष्टमी मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने मंदिर परिसर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा इंतजाम और मंदिर परिसर में किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया।
एसपी के साथ डीएसपी अंब अनिल पटियाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर के अलावा श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने एसपी और अन्य अधिकारियों को मेले के दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सावन अष्टमी मेले के चलते चिंतपूर्णी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने और किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।