{"_id":"6a7f2e43521023bf8f0b7a58","slug":"video-priest-rahul-sharma-has-embarked-on-a-711-day-foot-march-for-the-safety-of-the-countrys-soldiers-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: देश के जवानों की सलामती के लिए 711 दिनों की पदयात्रा पर निकले पुजारी राहुल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: देश के जवानों की सलामती के लिए 711 दिनों की पदयात्रा पर निकले पुजारी राहुल शर्मा
देश के जवानों की सलामती और देश में सुख-शांति की कामना को लेकर उत्तर प्रदेश निवासी पुजारी राहुल शर्मा 711 दिनों की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पदयात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के दौरान वह देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए लोगों को देशभक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश दे रहे हैं। राहुल शर्मा की यात्रा में 51 शक्तिपीठों के दर्शन के साथ गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ और महाकाल उज्जैन जैसे प्रमुख तीर्थस्थल शामिल हैं। इसी कड़ी में वह हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों की भी पदयात्रा कर रहे हैं और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पोस्टर के अनुसार यात्रा के दौरान बागेश्वर बालाजी धाम में दर्शन तथा पंडित धीरेंद्र शास्त्री से शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके अलावा श्री अमरनाथ और श्री पशुपतिनाथ के दर्शन भी यात्रा का हिस्सा हैं। राहुल शर्मा का कहना है कि यह पदयात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि देश के वीर जवानों की सलामती और राष्ट्र की सुख-शांति के लिए किया गया संकल्प है। लंबी अवधि तक चलने वाली इस यात्रा के माध्यम से वह विभिन्न शक्तिपीठों और तीर्थस्थलों पर माथा टेककर देशवासियों और जवानों के लिए मंगलकामना कर रहे हैं। हिमाचल के शक्तिपीठों की यात्रा के दौरान उनके चिंतपूर्णी सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचने की भी संभावना है। उनकी इस अनोखी पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।