{"_id":"6a7ee0e929d810ca200f02f7","slug":"video-jhanduta-health-center-three-new-facilities-22-lakh-jeet-ram-katwal-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: झंडूता स्वास्थ्य केंद्र में तीन नई सुविधाओं का लोकार्पण, 22 लाख रुपये खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: झंडूता स्वास्थ्य केंद्र में तीन नई सुविधाओं का लोकार्पण, 22 लाख रुपये खर्च
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में शुक्रवार को विधायक क्षेत्रीय विकास निधि के तहत करीब 22 लाख रुपये की लागत से तीन नई सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने विधायक एंबुलेंस सेवा, सामुदायिक शालिका और डेंटल एक्स-रे प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया।
इन सुविधाओं के शुरू होने से झंडूता क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद है। विधायक एंबुलेंस सेवा शुरू होने से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। वहीं, डेंटल एक्स-रे प्लांट के माध्यम से दांतों से संबंधित मरीजों की जांच अब स्वास्थ्य केंद्र में ही हो सकेगी।
सामुदायिक शालिका भी मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए उपयोगी सुविधा साबित होगी। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक क्षेत्रीय विकास निधि के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए दूर के अस्पतालों का रुख करने से राहत देना है।
उन्होंने कहा कि नई सुविधाओं का लाभ झंडूता क्षेत्र की जनता को मिलेगा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में भी विस्तार होगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र में शुरू की गई सुविधाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर पद्मश्री हरीमन, एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा, विकास खंड अधिकारी संजीव पुरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।