फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   rally by bjp in naina devi

Bilaspur News: श्री नयना देवी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
rally by bjp in naina devi
विधायक रणधीर शर्मा ने की यात्रा की अगुवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में निकली इस यात्रा में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग हाथों में तिरंगा थामे पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों और देशभक्ति के गीतों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा श्री नयना देवी से शुरू होकर घवांडल, जनाली होते हुए स्वारघाट तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक रणधीर शर्मा ने सभी को 15 अगस्त की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। रणधीर शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर तिरंगा फहराएगा। उन्होंने लोगों से भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed