फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation of teachers

Bilaspur News: बिलासपुर प्राथमिक शिक्षक संघ की महिला विंग ने शिमला में संभाला मोर्चा

Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
agitation of teachers
19वें दिन भी जारी रहा प्राथमिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय शिमला के बाहर 26 जुलाई से चल रहा अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन वीरवार को 19वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन को मजबूती देने के लिए जिला बिलासपुर प्राथमिक शिक्षक संघ की महिला विंग ने शिमला पहुंचकर मोर्चा संभाला। महिला पदाधिकारियों ने अनशन में भाग लेते हुए संघ की मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

जिला महिला विंग अध्यक्ष सीमा रानी, महासचिव भारती भारद्वाज, उपाध्यक्ष सरला शर्मा तथा खंड घुमारवीं-द्वितीय महिला विंग अध्यक्ष सुषमा देवी ने अनशन में भाग लिया। जिला सीमा रानी ने कहा कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ राज्य अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह अडिग है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार 23 सितंबर 2025 को जारी नई समेकित व्यवस्था से संबंधित अधिसूचना को रद्द नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव तक भी जारी रखा जाएगा। सीमा रानी ने कहा कि 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में आयोजित विशाल धरने के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं शिक्षकों के बीच पहुंचे थे और उन्होंने समस्या का समाधान 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस से पहले करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस कदम के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनका धरने में पहुंचना शिक्षकों की समस्या के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राथमिक शिक्षा को नई समेकित व्यवस्था से मुक्त करने की घोषणा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed