फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports hostel for girls

Bilaspur News: मोरसिंघी हैंडबाल बालिका छात्रावास की प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
sports hostel for girls
अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की 48 खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

प्रत्येक आयु वर्ग में 16-16 खिलाड़ियों के रहने और प्रशिक्षण की होगी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार ने घुमारवीं के मोरसिंघी में बालिका हैंडबाल छात्रावास खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रावास शुरू होने से जिला बिलासपुर सहित प्रदेश की बालिका हैंडबाल खिलाड़ियों को बेहतर आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
राजेश धर्माणी ने बताया कि छात्रावास में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रत्येक आयु वर्ग में 16-16 खिलाड़ियों के रहने और प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। इस तरह तीनों आयु वर्गों में कुल 48 बालिका खिलाड़ियों को छात्रावास की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। मोरसिंघी में बालिका हैंडबाल छात्रावास की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे बालिकाओं को खेल प्रशिक्षण के साथ रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में कई प्रतिभावान बालिका खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाती हैं। छात्रावास खुलने से ऐसी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोरसिंघी में उपलब्ध करवाई जा रही यह सुविधा प्रदेश में महिला हैंडबाल को नई गति देने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। मोरसिंघी में बालिका हैंडबाल छात्रावास शुरू होने से महिला खिलाड़ियों के समग्र विकास को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed