फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health news bls

Bilaspur News: भराड़ी अस्पताल खुद बीमार, खुले में जल रहा बायोमेडिकल कचरा

Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news bls
वाटर कूलर के पानी में तैरता मिला कीड़ा
विज्ञापन

अस्पताल की सफाई और पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का दावा करने वाला भराड़ी अस्पताल इन दिनों खुद बदइंतजामी की बीमारी से जूझता नजर आ रहा है। अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल कचरे को खुले में जलाए जाने के आरोप सामने आए हैं। वहीं, मरीजों और तीमारदारों के लिए लगाए गए वाटर कूलर के पानी में कीड़ा तैरता नजर आने से पेयजल व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बरसात के मौसम में स्वास्थ्य विभाग लोगों को दूषित पानी पीने से बचने की सलाह देता है। डायरिया, पीलिया सहित कई जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए साफ पेयजल को बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में यदि अस्पताल के वाटर कूलर के पानी में ही गंदगी और कीड़ा दिखाई दे तो यह मरीजों और तीमारदारों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल परिसर में उपचार के बाद निकलने वाले वेस्ट मटेरियल को खुले में जलाए जाने के आरोप भी लगे हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में बायोमेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए निर्धारित नियम और व्यवस्थाएं होती हैं। ऐसे कचरे को खुले में जलाने से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रभावित करने के साथ मरीजों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी परेशानी पैदा कर सकता है। अस्पताल में रोजाना क्षेत्र के दर्जनों लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। ऐसे में अस्पताल की सफाई और पेयजल व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला बन जाती है। भराड़ी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। कभी एक्सरे मशीन की खराबी तो कभी स्टाफ और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीएमओ घुमारवीं डॉ. अनुपम शर्मा ने कहा कि खुले में बायोमेडिकल कचरा जलाने के मामले की जांच की जाएगी। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी उचित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed