{"_id":"6a7ed859684f9e26a40335f9","slug":"video-video-brasha-ka-btha-thapahara-ma-taja-thhapa-na-bugdhhaii-umasa-hajaratagaja-ma-lga-parashana-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बारिश के बाद दोपहर में तेज धूप ने बढ़ाई उमस, हजरतगंज में लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बारिश के बाद दोपहर में तेज धूप ने बढ़ाई उमस, हजरतगंज में लोग परेशान
राजधानी में सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर करीब दो बजे तेज धूप ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हजरतगंज चौराहे पर धूप का प्रकोप काफी अधिक रहा। बारिश के बाद निकली तेज धूप से उमस बढ़ गई, जिससे राहगीर और वाहन चालक परेशान नजर आए। चौराहे पर लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते दिखाई दिए।
सुबह बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद तेज धूप ने गर्मी का एहसास बढ़ा दिया। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को उमस और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को राहत के बजाय दोपहर में गर्मी और उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद धूप निकलने से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस अधिक महसूस हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।