{"_id":"6a944ba180a4137e340a7379","slug":"fdgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4668670-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परिजनों से छिपाई बेरोजगारी की बात, वेतन मांगने पर हुआ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परिजनों से छिपाई बेरोजगारी की बात, वेतन मांगने पर हुआ गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चार दिन मोबाइल बंद कर घूमने के बाद पहुंचा घर, खुद को बताया बेरोजगार
- फेज-वन थाना पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर शुरू कर दी थी खोजबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। नौकरी की तलाश में मथुरा से नोएडा आया युवक करीब एक माह तक परिवार के लोगों को नौकरी मिलने की झूठी सूचना देता रहा। परिजन जब वेतन के बारे में पूछने लगे तो युवक मोबाइल बंद कर गायब हो गया। फेज-1 थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की ही थी। इतने में युवक चार दिन बाद खुद ही रविवार को वापस घर लौट आया।
मथुरा निवासी शिवकुमार ने शुक्रवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा दिव्यम मिश्रा पिछले महीने नोएडा आया था। वह सेक्टर-15 स्थित नयाबांस गांव में फ्रेंड्स पीजी में रहता था। घरवाले रोजाना दिव्यम से हालचाल लेने के लिए बात किया करते थे। दिव्यम ने परिजनों को बोला था कि जिस कंपनी में काम करता है वहां से बृहस्पतिवार को वेतन मिलेगा और शुक्रवार को घर लौट आएगा। इसके बाद परिजनों की दिव्यम से बात नहीं हो सकी। जब कॉल करने का प्रयास भी किया गया तो नंबर बंद मिला। दिव्यम की खोज करते परिजन नोएडा पहुंचे और फेज वन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया रविवार को परिजन ने सूचना दी कि उनका बेटा सकुशल वापस आ गया है। परिजनों ने बताया कि दिव्यम बेरोजगार था और दबाव में आकर झूठ बोल रहा था। लगातार झूठ बोलने के बाद जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो वह मोबाइल बंद कर घूमने निकल गया था।