फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road accident on Yamuna Expressway in Jewar; truck hits car

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: फिल्मी अंदाज में उछला ट्रक, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन से आ रही कार पर गिरा, 4 की मौत

Sun, 30 Aug 2026 11:42 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 30 Aug 2026 11:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जेवर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Road accident on Yamuna Expressway in Jewar; truck hits car
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार देर रात एक ट्रक फिल्मी अंदाज में डिवाइडर तोड़ते हुए हवा में उछल गया और दूसरी लेने से आ रही कार के ऊपर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग रात 11 बजे की है। राजस्थान नंबर का एक ट्रक आरजे 05 जीबी 5526 अनियंत्रित हो गया और रेलिंग व डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंचा। ट्रक हवा में उछलकर सामने से आ रही दिल्ली नंबर की कार डीएल 9सी बीबी 0553 से टकराया और उसके ऊपर गिरा। कार में चार लोग सवार थे, जो दिल्ली की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जेसीबी की मदद से ट्रक को किनारे कराया और घायलों को जीवन के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चा में रखवाया है और मृतको की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर लगा भीषण जाम 
ट्रक और कर की भिड़ंत होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन पर भीषण जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया समेत भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और यातायात सुगम करने के लिए ट्रक और कार को किनारे करवाया। लगभग 1 घंटे तक यमुना एक्सप्रेसवे की एक लेन में भीषण जाम लगा रहा।

ट्रक चालक हिरासत में, मामले की जांच में जुटी पुलिस
एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रक अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चारों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की जानकारी जुटा जा रही है जिससे उनके परिजनों को सूचना दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed