{"_id":"6ad4d11f73723d713b0499a9","slug":"fdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4847415-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली मार्का शराब की पेटियों के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली मार्का शराब की पेटियों के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
- फिल्म सिटी गेट के पास पार्क के सामने बेचने की फिराक में था आरोपी, सस्ती शराब लाकर महंगे दामों पर बेचता था
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में फिल्म सिटी गेट के पास पार्क के सामने से पुलिस ने दिल्ली मार्का शराब की 35 पेटियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरदोई निवासी असलम अंसारी (21) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-15 के नया बांस में रह रहा था। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फिल्म सिटी गेट के पास पार्क के सामने एक युवक प्लास्टिक के कट्टे में शराब लेकर खड़ा है और राहगीरों को बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से शराब की 35 पेटियां बरामद हुईं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।