सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: पढ़ाई के साथ पहचान भी, स्कूल में ही बनेगा आधार कार्ड

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
fdsg
विज्ञापन
-शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक व बीइओ कार्यालय में होगी व्यवस्था
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के आधार कार्ड बनवाने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल शुरू की है। इसके तहत दादरी, बिसरख, जेवर और दनकौर ब्लॉकों के 511 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे।


इसके लिए बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) और बीईओ कार्यालयों पर आधार पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी, ताकि जिन छात्रों के आधार कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनका पंजीकरण आसानी से कराया जा सके। नामांकन कराने वाले जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं होंगे। उनके आधार कार्ड शिक्षा विभाग द्वारा बनाए जाएंगे। आधा कार्ड बन जाने से छात्रों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि सभी छात्रों का आधार पंजीकरण जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नामांकन कराने वाले जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं होंगे, उनका भी विद्यालयों में नामांकन कर लिया जाएगा। बाद में विभाग की ओर से उनके आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। आधार कार्ड बनने से छात्रों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रहेगा। -राहुल पवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed