{"_id":"6a33d98ae9a5ca97ac018a07","slug":"fir-registered-against-six-individuals-including-named-accused-for-an-attack-with-sticks-and-an-axe-noida-news-c-24-1-fbd1020-91839-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डंडे और कुल्हाड़ी से हमला करने पर नामजद समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डंडे और कुल्हाड़ी से हमला करने पर नामजद समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दौलताबाद कुनी गांव का मामला, घर में घुसे थे नाकाबपोश बदमाश, हमले में एक व्यक्ति हुआ था घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दौलताबाद कुनी गांव में नकाबपोश युवकों द्वारा घर में घुसकर डंडों और कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला करने के मामले में मंगलवार 16 जून को प्राथिमिकी दर्ज की गई है। घटना पांच जून की है। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया था। दर्ज प्राथमिकी में एक नामजद प्रियांशु समेत अन्य करीब छह अज्ञात युवकों को शामिल किया गया है।
पीड़ित देशराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जून की रात वह अपनी पत्नी, भाई और भाभी, पिता सुमेर सिंह और दो छोटे बच्चों के साथ घर पर थे। इसी दौरान पांच-छह नाकबपोश घर में घुस गए और लाठी-डंडो और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके साथ ही हमलावरों ने घर में रखे सामान को भी लाठी, सरिए और कुल्हाड़ी से तोड़ दिया। जब परिवार वालों ने शोर मचाया तो नकाबपोश युवक जान से मारने की धमकी देकर कार से भाग गए। घायल देशराज को उपचार के लिए पटौदी स्थित सीडीसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। -ब्रह्मप्रकाश, इंस्पेक्टर व प्रभारी, पटौदी थाना