Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four players from Noida selected for national competition

Noida News: नोएडा के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

Mon, 02 Nov 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Four players from Noida selected for national competition
फोटो
विज्ञापन

- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर मिली जगह, जनवरी में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में 31 अक्तूबर को तीसरी उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कुन बोकाटोर चैंपियनशिप आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नोएडा के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें देवांश भाटी (11 वर्ष, 40 किग्रा), शिवम भारद्वाज (13 वर्ष, 48 किग्रा), भूमिका टाइगर (13 वर्ष, 49 किग्रा) और अजय भाटी (32 वर्ष, 70 किग्रा) शामिल हैं। चारों खिलाड़ी जनवरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गए हैं। खिलाड़ियों ने अभ्यास का समय बढ़ाने के साथ तकनीक और शारीरिक क्षमता में सुधार पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।


------

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होना मेरे लिए खुशी की बात है। अब पदक जीतने के लिए अभ्यास बढ़ा दिया है। - देवांश भाटी
राष्ट्रीय स्तर पर चयन बड़ी उपलब्धि है। मैं रोजाना दो सत्रों में अभ्यास कर रहा हूं। - शिवम भारद्वाज
मैं नियमित अभ्यास से अपनी तकनीक सुधार रही हूं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नोएडा का नाम रोशन करना चाहती हूं। - भूमिका टाइगर
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिली कमियों को सुधार रहा हूं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना लक्ष्य है। - अजय भाटी
खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। - जाफर खान, अध्यक्ष, कुन बोकाटोर एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed