फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four youths have developed an AI-based 'Jivansetu' system that will save lives during disasters

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: मलबे में फंसी जिंदगी तलाशेगा ‘जीवनसेतु’, बताएगा कहां पहले पहुंचानी है मदद

Mon, 28 Sep 2026 10:52 AM IST
Vijay Singh Pundir अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 28 Sep 2026 10:52 AM IST
सार

किसी बड़ी आपदा में एक साथ कई लोग अलग-अलग स्थानों पर फंसे हो सकते हैं। ऐसे में चुनौती केवल उन्हें तलाशने की नहीं, बल्कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर बचाव की प्राथमिकता तय करने की भी होती है। जीवनसेतु में पीड़ित की स्थिति, स्थान, आसपास मौजूद खतरे, तात्कालिकता और वहां तक पहुंचने से जुड़ी जानकारी का विश्लेषण कर बचाव दल को प्राथमिकता तय करने में मदद देने की परिकल्पना है।

विज्ञापन
Four youths have developed an AI-based 'Jivansetu' system that will save lives during disasters
मलबे में फंसी जिंदगी तलाशेगा ‘जीवनसेतु’ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलबे के एक तरफ जिंदगी फंसी हो और दूसरी तरफ मां, पिता या परिवार के लोग इस उम्मीद में खड़े हो कि शायद अगले ही पल उनके अपने की कोई खबर मिल जाए। बचावकर्मी मलबा हटाते रहें, लेकिन यह पता न हो कि जिंदगी की तलाश आखिर किस हिस्से में की जाए। भूकंप और भूस्खलन के साथ कई आपदाओं में कई बार यही इंतजार सबसे भारी पड़ता है। अब चार युवाओं ने इसी इंतजार को कम करने के लिए तकनीक का सहारा लेने की पहल की है। उन्होंने एआई आधारित आपदा बचाव प्रणाली जीवनसेतु को भी भावनाओं से जोड़ दिया है। यानी संकट में फंसी जिंदगी और उस तक पहुंचने वाले बचाव दल के बीच एक सेतु।

विज्ञापन


बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर के बीटेक तीसरे वर्ष के छात्र अमन गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम में खुशी सिंह, शुभी शुक्ला और अरुण साहनी एयरोरेस्क्यू के तहत इस सिस्टम पर काम कर रहे है। इसकी खासियत यह है कि आपदा के बाद जहां बचावकर्मियों के लिए तत्काल पहुंचना मुश्किल होगा, वहां ड्रोन पहले पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र को स्कैन करेगा। सिस्टम को इस तरह विकसित किया गया है कि वह केवल तस्वीरें उपलब्ध कराने के बजाय राहत टीम को यह समझने में भी मदद करेगा कि किस स्थान पर ज्यादा खतरा है और कहां मदद की जरूरत अधिक है। ड्रोन में थर्मल कैमरा, आरजीबी कैमरा, जीपीएस और पर्यावरण सेंसर के साथ एज एआई का इस्तेमाल किया गया है। थर्मल इमेजिंग कम दृश्यता वाले स्थानों पर शरीर की गर्मी के संकेत खोजने में मदद करेगी। वहीं एआई की सहायता से इंसान और जानवर की मौजूदगी के साथ आग, अधिक तापमान और जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करेगा।
विज्ञापन


सिर्फ तलाश नहीं, किसे पहले मदद चाहिए यह जानने की कोशिश
किसी बड़ी आपदा में एक साथ कई लोग अलग-अलग स्थानों पर फंसे हो सकते हैं। ऐसे में चुनौती केवल उन्हें तलाशने की नहीं, बल्कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर बचाव की प्राथमिकता तय करने की भी होती है। जीवनसेतु में पीड़ित की स्थिति, स्थान, आसपास मौजूद खतरे, तात्कालिकता और वहां तक पहुंचने से जुड़ी जानकारी का विश्लेषण कर बचाव दल को प्राथमिकता तय करने में मदद देने की परिकल्पना है। ड्रोन से जुटी जानकारी कमांड डैशबोर्ड पर दिखाई जाएगी। इसमें संभावित पीड़ितों की लोकेशन, आग या हॉटस्पॉट, हाई रिस्क जोन और ड्रोन की स्थिति एक जगह देखी जा सकेगी। आपदा में मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क भी जवाब दे सकते हैं। इसलिए सिस्टम में स्थानीय संचार व्यवस्था की परिकल्पना की गई है, ताकि इंटरनेट नहीं होने पर भी महत्वपूर्ण जानकारी बचाव टीम तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी प्रोटोटाइप तैयार करने की दिशा में काम
जीवनसेतु प्रोटोटाइप तैयार हो गया है। शुरुआती सॉफ्टवेयर और डैशबोर्ड का कॉन्सेप्ट भी विकसित किया गया है। पहले प्रोटोटाइप तैयार कर नियंत्रित वातावरण में इसका परीक्षण हो गया है। इंसान और जानवर की पहचान, खतरे का पता लगाने और जोखिम के आकलन की क्षमता को परखा गया है। पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब वास्तविक परिस्थितियों में इस्तेमाल के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed