{"_id":"6a3d2e484f53f5957d01bd04","slug":"gautam-buddha-nagar-athletes-to-showcase-their-prowess-in-bangkok-noida-news-c-23-1-lko1064-98382-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैंकॉक में गूंजेगा गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैंकॉक में गूंजेगा गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों का दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इंडो-थाई इंटरनेशनल रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के आठ खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के आठ रोलर स्पीड स्केटिंग खिलाड़ियों का चयन थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होने वाली इंडो-थाई इंटरनेशनल रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता 27 से 29 जून तक आयोजित होगी, जबकि भारतीय दल शुक्रवार को बैंकॉक के लिए रवाना होगा। फेडरेशन ऑफ रोलर स्पोर्ट्स के महासचिव मदन सरकार ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन दूसरी एफआरएस राष्ट्रीय रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित हुई थी। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मौका दिया गया है।
रवाना होने से पहले आयोजित हुआ सम्मान समारोह-
भारतीय टीम में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एमएस रोलर स्केटिंग अकादमी के अद्वैत कौंडिल्य, साई आर्यन राउतराय, देव यादव, आशीवी त्रिपाठी और अभिज्ञान शेखर सिंह शामिल हैं। वहीं नोएडा की स्पोर्ट्स ट्रूप्स अकादमी से अनन्या सचान तथा ग्रेटर नोएडा की ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी से प्रणीत गुप्ता और कार्तिकेय सिंह कदम भी भारतीय दल का हिस्सा हैं। खिलाड़ियों के चयन से उनके परिवारों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि जिले के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। बैंकॉक में होने वाली इस प्रतियोगिता में भी उनसे पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने की उम्मीद है। रवाना होने से पहले आयोजित सम्मान समारोह में एस्टर इंस्टीट्यूशन के स्पोर्ट्स डायरेक्टर अफजल अहमद, जिला रोलर स्केटिंग संघ के अध्यक्ष आकाश रावल और टीम कोच विकास यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।