फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar will host the Meerut Division swimming trials.

Noida News: मेरठ मंडल तैराकी ट्रायल की मेजबानी करेगा गौतमबुद्ध नगर

Wed, 05 Aug 2026 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar will host the Meerut Division swimming trials.
- 10 अगस्त को ओलंपिया तैराकी अकादमी में होगा चयन, छह जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन





ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर को एक बार फिर मेरठ मंडल स्तरीय जूनियर तैराकी ट्रायल की मेजबानी मिली है। मंडलीय ट्रायल ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ओलंपिया तैराकी अकादमी में आयोजित होंगे। इसमें बालक व बालिका जूनियर वर्ग में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।


अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 14 से 16 अगस्त तक प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में मेरठ मंडल टीम सहित प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमें भाग लेंगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मंडलीय ट्रायल की मेजबानी गौतमबुद्ध नगर को मिली हैं। यह ट्रायल ओलंपिया तैराकी अकादमी में 10 अगस्त को होंगे। इससे पहले भी अलग-अलग कैटेगरी में जिले को तैराकी में मंडलीय ट्रायल की मेजबानी मिल चुकी हैं। इसमें गौतमबुद्ध नगर के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत के खिलाड़ी भाग लेंगे और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का करेंगे। विभाग की ओर से ट्रायल के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मंडलीय ट्रायल से बालक व बालिका वर्ग से 20-20 खिलाड़ी शामिल होंगे। हालांकि, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की प्रत्येक व्यक्तिगत स्पर्धा में मेरठ मंडल से अधिकतम दो खिलाड़ियों को ही भाग लेने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों को आयु वर्ग के अनुसार दो समूहों में विभाजित किया जाएगा।
विज्ञापन


---------

ग्रुप - 3 ग्रुप - 4

- तैराकी इवेंट - 50, 100, 200, 400 मीटर - 100, 200, 400 मीटर

- फ्री स्टाइल- 50, 100, 200 मीटर - 100 मीटर

- बैक स्ट्रोक - 50, 100, 200 मीटर -100 मीटर

- ब्रेस्ट स्ट्रोक - 50, 100, 200 मीटर -100 मीटर

- बटरफ्लाई स्ट्रोक - 50, 100, 200 मीटर -100 मीटर

- व्यक्तिगत मिडले - 200 मीटर -200 मीटर

- फ्री स्टाइल रिले - 400 मीटर -200 मीटर

- मिडले रिले -400 मीटर - 200 मीटर

----------

कल होंगे जिला तैराकी ट्रायल

- जिला खेल विभाग व जिला तैराकी एसोसिएशन के समन्वय से बालक व बालिका सब-जूनियर वर्ग में शुक्रवार को इसी मैदान पर जिला स्तरीय तैराकी के ट्रायल होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तैराकी मेरठ मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम पांच स्पर्धाओं में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed