{"_id":"6a65fe828191957ee40fc650","slug":"gautam-buddha-nagar-wins-up-state-overall-junior-swimming-championship-noida-news-c-1-noi1095-4543622-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौतमबुद्ध नगर बना यूपी स्टेट ओवरऑल जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौतमबुद्ध नगर बना यूपी स्टेट ओवरऑल जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन
नोएडा। यूपी स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-गौतमबुद्ध नगर ने जीती यूपी स्टेट जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। उत्तर प्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से 40वीं सब जूनियर और 55वीं जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप का रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में समापन हुआ। गौतमबुद्ध नगर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल जूनियर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 600 से अधिक तैराकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 11 से 18 वर्ष तक के बालक और बालिका तैराक अलग-अलग आयु वर्ग में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई और इंडिविजुअल मेडले की स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश किए। प्रतियोगिता के दौरान गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।
गौतमबुद्ध नगर के वेदांत चंद्र और उत्सा गंगवार को ग्रुप-1 में सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किया गया। वेदांत ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर बैकस्ट्रोक सहित कई स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं उत्सा गंगवार ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बटरफ्लाई के अलावा 200 मीटर एवं 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। गर्ल्स ग्रुप-2 में शायला भाटी और शार्वी वर्मा को संयुक्त रूप से बेस्ट स्विमर चुना गया। शायला ने 50, 100 और 200 मीटर फ्रीस्टाइल के साथ 50 मीटर बटरफ्लाई तथा 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं शार्वी वर्मा ने 200 मीटर और 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले के अलावा 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अदेहा गुप्ता ने बालिका वर्ग में 100 मीटर, 50 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण तथा 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता। सिदाक कौर ने भी बटरफ्लाई, बैकस्ट्रोक और ब्रेस्टस्ट्रोक में कई पदक जीते। ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में प्रज्ञान यादव ने 200 मीटर, 100 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में अच्छे प्रदर्शन किए। तनिशिका गुप्ता, दीया वर्मा, देव भारद्वाज, शार्वी वर्मा और भाविका चौधरी ने भी अपनी-अपनी आयु वर्ग की ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। जूनियर बालक वर्ग में शिवांश मिश्रा ने फ्रीस्टाइल, बटरफ्लाई और इंडिविजुअल मेडले में पदक जीते, जबकि विष्णु नारायण राय ने बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन किया। वरुण ओरुगांति, तथागत, अरानन टंडन, अर्शिया मक्कर, गीतिका चौहान, अद्वैता बाजपेयी और सान्वी बहरी ने भी अलग-अलग स्पर्धाओं में गौतमबुद्ध नगर के लिए पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर तैराकी एसोसिएशन के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश जूनियर एवं सब जूनियर टीम का चयन किया जाएगा। यह टीम 18 से 23 अगस्त तक भुवनेश्वर में होने वाले 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप और 5 से 9 अगस्त तक जयपुर में आयोजित होने वाली 42वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।