फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The stage is set for 'Nipun' today; a strategy will be formulated to secure the number one spot in the state.

Noida News: आज सजेगा निपुण का मंच , बनेगी प्रदेश में नंबर एक आने की रणनीति

Sun, 26 Jul 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
The stage is set for 'Nipun' today; a strategy will be formulated to secure the number one spot in the state.
आज सजेगा निपुण का मंच , बनेगी प्रदेश में नंबर एक आने की रणनीति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। निपुण संकल्प कार्यशाला का मंच सोमवार को श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल ग्रेनो वेस्ट में सजेगा। जनपद को कार्यक्रम करने की मेजबानी सौंपी गई है। गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ व गाजियाबाद के बीएसए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की रणनीति, निपुण विद्यालय लक्ष्य और सीखने के परिणामों पर विस्तृत मंथन करेंगे।
कार्यशाला में कक्षा 3 से 5 तक निपुण कार्यक्रम के विस्तार, बालवाटिका के प्रभावी संचालन और संरचित शिक्षण पद्धति पर विशेष चर्चा होगी। निपुण विद्यालय लक्ष्य, निपुण 2.0, बालवाटिका संचालन, डेटा आधारित अनुश्रवण, विद्यालय गुणवत्ता सुधार और परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन


बीएसए राहुल पंवार ने बताया कार्यशालाओं के माध्यम से प्रदेश के सभी विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने की जमीनी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वहीं, ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि जिला, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर वार्षिक लक्ष्य तय करने और उनकी नियमित समीक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। बीईओ और एआरपी के बीच समन्वय तथा शिक्षकों को बेहतर फीडबैक उपलब्ध कराने जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल हैं। कार्यशाला में शिक्षकों के नवाचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की रणनीति भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed