फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdg

Noida News: फर्जी वकील बनकर 12 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Sun, 26 Jul 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
fdg
- अधिवक्ता की शिकायत पर सूरजपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खुद को अधिवक्ता बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति और उसके साथियों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता योगेंद्र सिंह बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के सदस्य हैं। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गांव का रहने वाला वीर सिंह स्वयं को अधिवक्ता बताकर लोगों को गुमराह कर रहा है। शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2017 में इस संबंध में बार एसोसिएशन से भी शिकायत की गई थी, जिस पर गठित जांच समिति ने शिकायत को सही पाया था। शिकायत में पीड़ित सौरभ और उसके परिवार का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। आरोप है कि जमीन पर कब्जे से जुड़े विवाद का समाधान कराने का भरोसा देकर आरोपी ने पहले पांच लाख रुपये फीस तय की और बाद में किस्तों में करीब 12 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बावजूद पीड़ित की जमीन का विवाद जस का तस बना रहा। आरोपी खुद को इलाहाबाद हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताता था और इसी प्रकार का पहचान पत्र भी दिखाता था। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी उसने स्वयं को लॉयर के रूप में प्रचारित किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि वीर सिंह, उसके एक सहयोगी धीरेंद्र प्रताप सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed