{"_id":"6a661ce337df62deb605d6c7","slug":"gfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4544327-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आलिया-कृति करेंगी ज्वैलरी का विज्ञापन बोलकर ठगे 11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आलिया-कृति करेंगी ज्वैलरी का विज्ञापन बोलकर ठगे 11 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुंबई में भी कार्यालय होने का दिलाया विश्वास, सालभर तक जारी नहीं किया एक भी विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आलिया भट्ट, कृति सेनन, रश्मिका मंधाना जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से ज्वैलरी की मार्केटिंग कराने के नाम पर डिजिटल मार्केटिंग की एक कंपनी ने धोखाधड़ी कर डाली। ज्वैलरी कंपनी के प्रबंधन ने जब रुपये और ज्वैलरी वापस मांगी तो लौटाने से इन्कार कर दिया। शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 62 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
सेक्टर-63 स्थित बी ब्लाक में ज्वैलरी की कंपनी का कार्यालय है। कंपनी की मार्केटिंग व सेल्स प्रमुख चांदनी त्रिपाठी ने बताया कि डिजिटल मार्केटिंग की एक कंपनी की संचालक सान्या गर्ग ने ज्वैलरी कंपनी प्रबंधन से मुलाकात की। प्रबंधन से मुलाकात करते हुए सान्या ने विश्वास दिलाया कि उनके आभूषणों की मार्केटिंग बॉलीवुड एक्ट्रेस के जरिये कराई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर्षित हों और ग्राहक बढ़ें। सान्या ने ये भी बताया कि मुंबई में भी उनका कार्यालय है जो बॉलीवुड के सितारों के संबंध में है। विश्वास में आकर प्रबंधन ने 11 लाख रुपये और कीमती ज्वैलरी सान्या को सौंप दी। डील हुए एक साल का समय बीत गया लेकिन एक भी विज्ञापन इस बीच जारी नहीं हुआ। जब इस मामले में सान्या से आपत्ति जताई तो उसने कुछ समय और इंतजार करने की बात कही। अंत में प्रबंधन ने रुपये और ज्वैलरी वापस देने की मांग की तो सान्या ने इन्कार कर दिया। हालांकि प्रबंधन की ओर से नाेटिस भी भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।