{"_id":"6a6622631842471bd20089fe","slug":"dfsgfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4544326-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्वीमिंग पूल में नहाते समय पड़ा अटैक, फिर डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्वीमिंग पूल में नहाते समय पड़ा अटैक, फिर डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीमिंग पूल में नहाते समय पड़ा अटैक, फिर डूबने से मौत
नोट- फोटो, सोसाइटी की। ऑनलाइन कृपया 12 बजे तक न चलाएं।
-सेक्टर-104 एटीएस वन हैमलेट सोसाइटी की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत आई सामने
-निजी क्षेत्र में मृतक काम करता था, सुबह के समय की घटना, सोसाइटी निवासियों ने पुलिस को बताया कि अक्सर पूल में नहाने जाते थे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हैमलेट सोसाइटी में शुक्रवार को स्वीमिंग पूल में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी। स्वीमिंग पूल की गहराई साढ़े पांच फुट और पानी भी कम था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि नहाते समय मृतक को कार्डियक अरेस्ट पड़ा है। फिर वह पूल में गिर गए और कम गहराई में भी उठ नहीं पाए। बेहोशी की हालत में पूल के पास लगे सिक्योरिटी गार्ड ने बाहर निकाल कर सूचना दी। इसके बाद परिवारीजन व सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड शख्स को पास के निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
सेक्टर-39 थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अभिषेक प्रसाद (40) के रूप में हुई है। अभिषेक सोसाइटी में ही एक फ्लैट में रहते थे। इसी सोसाइटी में उनकी बहन भी रहती हैं। अभिषेक निजी क्षेत्र में काम करते थे। इस दौरान कभी नोएडा तो कभी गाजियाबाद में आदित्य मेगा सिटी में रहते थे। नोएडा में रहने के दौरान सुबह के समय वर्क आउट के तौर पर वह स्वीमिंग करने पूल में जाते थे। शुक्रवार की सुबह भी करीब 7 बजे वह अपने फ्लैट से स्वीमिंग पूल में गए। उस समय पूल में सन्नाटा भी था। कुछ देर बाद उनको अचेत होता पास खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने देखा। इस गार्ड ने ही शोर मचाकर और लोगों को बुलाया। अभिषेक को बाहर निकाल कर सोसाइटी निवासी परिवारीजन के साथ सेक्टर-110 यथार्थ अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-39 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि परिवारीजन की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। अब तक यह जानकारी मिली है कि पूल में नहाते समय कार्डियक अरेस्ट हुआ इस वजह से फिर डूबने से मौत हुई।
शरीर पर दो-तीन खंरोच के निशान भी मिले: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना सामने आया है। शरीर पर कोई चोट नहीं मिली है। दो तीन खंरोच के निशान मिले हैं। संभवता अटैक आने पर किनारा पकड़ कर जब संभलने की कोशिशकी होगी तब के हैं।
विज्ञापन
शहर में पहले भी स्वीमिंग पूल में इस तरह से हो चुकी हैं मौतें-
शहर में पिछले दिनों स्वीमिंग पूल या वाटर पार्क में नहाते समय ऐसी कई मौतें हुई हैं जिनमें कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
4 जुलाई 2026-
सेक्टर 135 स्थित फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मणिपुर के तमेंगलांग के मूज निवासी 26 वर्षीय लकी सनवऊ डामया नहाते समय बेहोश हुए। साथी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
28 अप्रैल 2026- सेक्टर 38ए जीआईपी स्थित वाटर पार्क में नहाते समय द्रोण शर्मा नामक युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
7 अप्रैल 2024- सेक्टर 38ए जीआईपी स्थित वाटर पार्क में नहाते समय दिल्ली के आदर्श नगर शिवाजी रोड निवासी 25 वर्षीय धनंजय माहेश्वरी की तबियत बिगड़ी। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
22 जून 2024- सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी स्थिति एपीजे स्कूल के स्वीमिंग पूल में 33 वर्षीय चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) निशांत कुमार की मौत हुई थी। पूल में पानी की गहराई कम थी और निशांत तैरना भी जानते थे।