{"_id":"6a662dde249acf864e0d48e1","slug":"dsgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4545547-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: व्हाट्सएप पर आई लिंक पर क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल, 22.32 लाख ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: व्हाट्सएप पर आई लिंक पर क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल, 22.32 लाख ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 5 महीने में पांच बार निकाली गई रकम, वर्ष 2024 में आई थी व्हाट्सएप पर लिंक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। व्हाट्सएप पर लिंक भेज पीड़ित का मोबाइल हैक कर साइबर ठगोंं ने खाते से 22.32 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पांच महीने में पांच बार खाते से रकम निकाली। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और एनसीईआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना में भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शहर के निजी अस्पताल मेंं कार्यरत 52 वर्षीय सतीश दीक्षित ने शिकायती पत्र देते हुए बताया वर्ष 2024 की 1 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक लिंक प्राप्त हुआ था। ठगों ने उस लिंक के जरिये उनसे संपर्क किया। उन्होंने डरा-धमकाकर पैसे ट्रांसफर कराने शुरू कर दिए। 5 सितंबर से 19 अक्तूबर के बीच कई बार में कुल 22.32 लाख रुपये की ठगी कर ली।
पुलिस जांच और बरामदगी : सतीश दीक्षित ने बताया उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस और बैंक के प्रयासों से लगभग 1.84 लाख रुपये फ्रीज कराए गए है। इसमें से केवल 9500 रुपये ही पीड़ित के खाते में वापस आ सके। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया मामले में जांच जारी है।