{"_id":"6a663021cf223f7d750a12ee","slug":"youths-attacked-with-sticks-and-rods-at-cng-pump-car-windows-smashed-noida-news-c-24-1-gur1002-95795-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीएनजी पंप पर युवकों पर लाठी-डंडे से हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीएनजी पंप पर युवकों पर लाठी-डंडे से हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े
विज्ञापन
सीएनजी पंप पर युवकों के साथ मारपीट संबंधी सीसीटीवी फुटेज। फोटो- सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
- युवकों के सिर व पैर पर किए वार, पीड़ितों ने भोंडसी थाने में दी शिकायत
- घायलों के बयान दर्ज करके कार्रवाई में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बीमार पिता को अस्पताल ले जाने से पहले 25 जुलाई की रात को कार में सीएनजी भरवाने पहुंचे दो युवकों पर कई युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। पंप पर बदमाशों ने दोनों को कार से घसीटकर लाठी-डंडों से पीटा और उनके सिर व पैर में कई वार किए गए। युवकों ने हमलावरों से बचने का प्रयास करते हुए मारपीट न करने की गुहार भी लगाई, लेकिन हमलावर नहीं रुके।
पूरी वारदात सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में बदमाश लोहे की रॉड, लाठी व डंडों के साथ लात-मुक्के मारते नजर आ रहे हैं। हमलावरों ने युवकों के साथ मारपीट करने के बाद उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। मारपीट के बाद बदमाश अपनी कार में सवार होकर भाग गए। दोनों घायल युवक लहूलुहान होकर बेसुध पड़े रहे, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल भर्ती कराया गया। मारपीट की वारदात 25 जुलाई की रात करीब 12 बजे की है। रविवार को परिवार वालों ने भोंडसी थाने में शिकायत दी है।
घायल युवकों की पहचान भोंडसी गांव निवासी रितिक व उसके बुआ के बेटे अभिषेक के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार रितिक के पिता कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए रितिक अपने दोस्त मयंक से कार मांगकर लाया था। अस्पताल निकलने से पहले दोनों कार में सीएनजी भरवाने पहुंचे थे। यह सीएनजी पंप सोहना के विधायक तेजपाल तंवर का बताया जा रहा है। वे सीएनजी पंप पर गैस भरवाने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ युवकों ने रितिक व अभिषेक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों को जबरन बाहर निकालकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
मारपीट मामले में घायल युवकों के परिवार वालों ने शिकायत दी है। घायलों के बयान भी दर्ज किए गए हैं और सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मारपीट करने वाले युवकों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - सतपाल, इंस्पेक्टर व प्रभारी, भोंडसी थाना।