{"_id":"6a6630955b12cd370602e464","slug":"9-year-old-girl-dies-of-snakebite-noida-news-c-491-1-rgh1002-8742-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सांप के काटने से 9 साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सांप के काटने से 9 साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप के काटने से 9 साल की बच्ची की मौत
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बांगर में मंदिर में दर्शन करने जा रही बच्ची (9) को सांप ने काट लिया। ग्रामीणों ने बच्ची को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गांव रामपुर बांगर निवासी राहुल कुमार की 9 वर्षीय बेटी छवि हर दिन मंदिर दर्शन करने जाती थी। राहुल ने बताया कि शनिवार को भी वह सुबह बाबा जाहरवीर गोगाजी के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में जहरीले सांप ने उसे काट लिया। देखते ही देखते उसका शरीर नीला पड़ गया। बच्ची को तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गांव के लोग काटने वाले सांप को भी ढूंढ़ते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
झाड़ फूंक नहीं, तुरंत ले चिकित्सीय इलाज
बारिश के दिनों में सांप के काटने की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इसके लिए प्रशासन ने पहले ही गाइडलाइन जारी की है और आमजनों से अपील की है कि जहरीले सांप के काटने की स्थिति में वह किसी तरह की झाड़ फूंक के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें। अगर किसी को सांप काटता है तो तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल में संपर्क करके चिकित्सीय इलाज लें। जेवर सीएचसी अधीक्षक डॉ सर्फे जेया ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सांप काटने के एंटी डोज इंजेक्शन उपलब्ध हैं। जिससे लोगों को तत्काल उपचार दिया जा सके।