फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Showers bring relief to Noida, while people in Yamuna City suffer in the oppressive humidity.

Noida News: नोएडा में राहत की फुहारें, यमुना सिटी में उमस भरी से लोग बेहाल

Sun, 26 Jul 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Showers bring relief to Noida, while people in Yamuna City suffer in the oppressive humidity.
नोएडा में राहत की फुहारें, यमुना सिटी में उमस भरी से लोग बेहाल
विज्ञापन


नोएडा/यमुना सिटी। नोएडा और यमुना सिटी में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। नोएडा में रविवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।


इसके विपरीत, यमुना सिटी के रबूपुरा, दनकौर, जेवर और बिलासपुर क्षेत्रों में स्थिति बिल्कुल उलट है। यहां लोग भीषण गर्मी और चिपचिपाहट भरी उमस से बेहाल हैं। तापमान भले ही 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास है लेकिन चुभने वाली गर्मी का अहसास करा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यमुना सिटी के लोगों को अगले 10 दिनों तक इस चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि इस दौरान बारिश के भी कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed