{"_id":"6a662b949b2811acf809631f","slug":"uproar-over-low-water-supply-in-panchsheel-green-2-society-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101349-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी में पानी की कम सप्लाई पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी में पानी की कम सप्लाई पर हंगामा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन दो सोसाइटी में पानी की दिक्कत होने के विरोध में मेंटेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंटेनेंस कार्यालय में निवासियों और कर्मियों के बीच बहस
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी में पिछले तीन से चार दिनों से पानी की कम सप्लाई होने से निवासी परेशान हैं। पानी का दबाव इतना कम है कि लोगों की घरों में लगी पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं। इससे परेशान होकर निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। शिकायत कर पानी की आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य करने की मांग की है। इस बीच सोसाइटी के निवासियों और मेंटेनेंस टीम के बीच बहस हुई। बाद में कुछ लोगों ने माहौल शांत कराया।
निवासी आलोक ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई लगातार कम हो रही है। कई बार निर्धारित समय पर भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, जिससे लोगों को पीने और घरेलू जरूरतों के लिए बाहर से 20 लीटर के पानी के जार मंगवाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के कारण उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द पानी की सप्लाई सामान्य करने की मांग की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सोसाइटी प्रबंधन से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की अपील की है।