फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uproar over technical glitch in MTS exam; allegations of irregularities.

Noida News: एमटीएस परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी पर हंगामा, गड़बड़ी के आरोप

Sun, 26 Jul 2026 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Uproar over technical glitch in MTS exam; allegations of irregularities.
नोएडा के सेक्टर- 155 ​स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में फॉरेस्ट रिसचर्स इंस्टिट्यूट की परिक्षा में
फोटो:
विज्ञापन

-लॉगिन में देरी, परीक्षा देर से शुरू होने और कंप्यूटर के स्वतः ऑपरेट होने का दावा
-पुलिस व पीएसी तैनात, अधिकारियों ने सर्वर की तकनीकी समस्या बताया कारण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में रविवार को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) भर्ती परीक्षा के दौरान तकनीकी गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा की दोपहर की पाली में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि केंद्र पर कई कंप्यूटर सिस्टम लॉगिन नहीं कर रहे थे। जिससे परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात करनी पड़ी।

अभ्यर्थियों का कहना था कि कई परीक्षार्थियों की परीक्षा करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुई, जबकि कुछ अभ्यर्थी शाम पांच बजे तक भी परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते रहे। इससे परीक्षार्थियों में नाराजगी फैल गई। परीक्षा देकर बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों ने दावा किया कि कंप्यूटर सिस्टम असामान्य तरीके से काम कर रहे थे। उनका आरोप था कि कुछ कंप्यूटर अपने आप ऑपरेट हो रहे थे और स्क्रीन पर बिना किसी इनपुट के उत्तर चयनित होते दिखाई दे रहे थे। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं हंगामे की सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर पीएसी भी तैनात की गई, जिसके बाद माहौल शांत हुआ। जांच अधिकारी एवं एनपीएक्स चौकी प्रभारी विकास ठाकुर ने बताया कि परीक्षा के दौरान सर्वर में तकनीकी खामी आने के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित थी। तकनीकी समस्या के कारण कुछ समय के लिए व्यवधान आया, लेकिन स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। मौके पर पहुंचकर अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया गया। किसी भी अभ्यर्थी की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed