फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The claim is for case disposal within six months... yet the next hearing is scheduled five months away.

Noida News: दावा छह माह में केस निस्तारण का... तारीख पांच महीने की मिल रही

Sun, 26 Jul 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
The claim is for case disposal within six months... yet the next hearing is scheduled five months away.
यूपी रेरा में शिकायतों के निस्तारण में देरी से खरीदारों को हो रही है परेशानी
विज्ञापन

नंबर गेम- 52214 शिकायतों का 61625 में से हुआ निस्तारण
आरसी की वसूली भी धीमी, 10000 आरसी में खरीदारों को इंतजार

नवीन कुमार

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के शिकायतों के निस्तारण में देरी से खरीदार परेशान हैं। अब तक करीब 10 हजार शिकायतों का निस्तारण बाकी हैं। वहीं रेरा के रिकवरी सर्टिफिकेट पर वसूली का इंतजार भी बढ़ रहा है। 10,000 से अधिक खरीदार अपने 4 हजार करोड़ की वसूली होने का इंतजार कर रहे हैं।



यूपी रेरा में अब तक 61625 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। रेरा का दावा है कि इनमें से 52214 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। और करीब 10 हजार शिकायतों पर सुनवाई चल रही है। रेरा छह माह में केस का निस्तारण करने का दावा करता है। वहीं दूसरी ओर खरीदारों का कहना है कि केस की सुनवाई के लिए पांच महीने की तारीख मिल रही है। उनका आरोप है कि शिकायतों का निस्तारण दो साल में हो रहा है। अधिवक्ता राज सिंह ने बताया कि खरीदार अनिल कुमार वर्मा की शिकायत पर 13 जुलाई को सुनवाई हुई और उनको अगली तारीख 22 अक्तूबर की मिली है। खरीदार विनय कुमार अग्रवाल को भी 12 अक्तूबर की तारीख मिली है। 20 जुलाई को उनकी सुनवाई हुई थी। वहीं अधिवक्ता ज्योतिष राज ने बताया कि खरीदार प्रतिभा खान व अफजल अजमद खान की शिकायत पर 15 जुलाई को सुनवाई हुई थी। अब अगली तारीख 16 नवंबर की मिली है। इसी तरह खरीदार प्रदीप गुप्ता की शिकायत पर 12 जून को सुनवाई हुई और अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी। खरीदारों का कहना है कि यूपी रेरा को इसमें सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन


अब तक केवल 2173 करोड़ की हुई वसूली

यूपी रेरा की आरसी पर अब तक 2173 करोड़ की वसूली हो सकी है। इनमें विभिन्न जिलों के प्रशासन ने 6411 आरसी पर 1623 करोड़ की वसूली की है। 550 करोड़ की 1801 आरसी में खरीदार व बिल्डरों के बीच समझौता हो चुके हैं। वहीं अभी 10 हजार से अधिक आरसी पर वसूली होनी बाकी है। जिनमें 4 हजार करोड़ से अधिक धनराशि बकाया है। इस पर रेरा के अफसरों का दावा है कि जिन खरीदारों ने पूंजी वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी है, यूपी रेरा उनके हितों की रक्षा करने का प्रयास कर रहा है। वहीं यूपी रेरा ने दावा किया है कि अब तक 11558 मामलों में कुल 6032 करोड़ के संपत्ति विवाद का निस्तारण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है। वहीं आरसी पर वसूली को लेकर हर माह सभी जिला प्रशासन की समीक्षा की जा रही है। ताकि खरीदारों का पैसा जल्द से जल्द उनके दिलाया जा सके। - संजय भूसरेड्डी, चेयरमैन, यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article