फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two tenders issued a year later to complete the construction of the golf course.

Noida News: गोल्फ कोर्स का निर्माण पूरा करने के लिए एक साल बाद दो टेंडर जारी

Sun, 26 Jul 2026 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Two tenders issued a year later to complete the construction of the golf course.
गोल्फ कोर्स का निर्माण पूरा करने के लिए एक साल बाद दो टेंडर जारी
विज्ञापन

-सेक्टर-151 ए में नोएडा प्राधिकरण बनवा रहा है इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स, जून-2025 से ठप है काम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पिछले एक साल से अधूरे पड़े सेक्टर-151ए स्थित इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स में नोएडा प्राधिकरण फिर काम शुरू करने जा रहा है। प्राधिकरण ने अधूरे काम को पूरा करने के लिए प्राधिकरण ने दो नए टेंडर जारी किए हैं। इन टेंडरों की कुल लागत करीब 58 करोड़ रुपये हैं। एजेंसियों से 5 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं।
इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स की यह परियोजना 2021 में करीब 100 करोड़ रुपये लागत के साथ शुरू हुई थी। फिर 12 करोड़ रुपये लागत वृद्धि शामिल की गई थी। इसके बाद क्लब हाउस व बैंक्वेट के इंटीरियर व अन्य सुविधाओं के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत और बढ़ाई गई। इस तरह परियोजना की लागत करीब 140 करोड़ रुपये की पहुंच गई है। काम शुरू होने पर परियोजना पूरी करने की पहली तारीख सितंबर-2022 रखी गई थी। लगातार काम पिछड़ने और निर्देशों पर भी तेजी न लाने पर नोएडा प्राधिकरण ने जुलाई-2025 में निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। एफआईआर भी हुई थी। तब से काम बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने अब दो अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। पहला टेंडर सिविल से संबंधित बचे हुए कामों के लिए है। इसकी अनुमानित लागत 34 करोड़ 66 लाख 4 हजार रुपये है। दूसरा टेंडर गोल्फ कोर्स में कैडी एरिया, कार्यशाला, बिल्डिंग के इंटीरियर और फसाड लाइट लगाने के लिए है। इस दूसरे टेंडर की कीमत 23 करोड़ 90 लाख 76 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed