{"_id":"6a6629772e385d1ad606093d","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101312-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हेराफेरी कर जमीन का बैनामा कर 50 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हेराफेरी कर जमीन का बैनामा कर 50 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रुपये वापस मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी
-न्यायालय के आदेश पर तीन लोग नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। क्षेत्र के भोगपुर गांव में अधिग्रहित जमीन का धोखाधड़ी से बैनामा कराकर 50 लाख रुपये हड़प लिए गए। मामले में पीड़ित ने जब आपने रुपये की मांग की तो लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोग नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गौतमपुरी मोहल्ला निवासी अमित ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि भोगपुर गांव में 5 अप्रैल 2024 को शिवलाल, संतराम व रामपाल से जमीन खरीदी थी। जिसका बैनामा कर लिया गया है। इस जमीन का मुआवजा उनके पिता बिहारी द्वारा ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे अधिग्रहण में वर्ष 2015-16 में ले लिया गया था। विपक्षी गणों द्वारा तथ्यों को छुपाते हुए छल कपट में धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा निष्पादित किया गया। वर्ष 2019 में बिहारी की मृत्यु हो गई । जमीन शिवलाल संतराम रामपाल के उत्तराधिकारी बन गए हैं । पीड़ित को इस मामले की जानकारी हुई तो वह भोगपुर गांव में पहुंचा। जमीन के दिए गए रुपये वापस की मांग की। जिस पर वह आग बबूला हो गए और लात-घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब न्यायालय के आदेश पर शिवलाल, संतराम, रामपाल व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।