{"_id":"6a662672ffa9bddd900508af","slug":"hgfdhd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101364-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकालने वाले एक शातिर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पांच अलग-अलग लोगों के एटीएम कार्ड, 3000 रुपये नकद, एक अवैध चाकू और बिना वैध दस्तावेज वाली एक बाइक बरामद हुई है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की होंडा चौक गोलचक्कर सर्विस रोड पर एक युवक बाइक पर खड़ा है। जिसके पास अवैध चाकू है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान लोकेश निवासी मथुरा के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह एटीएम पर रुपये निकालने आने वाले बुजुर्ग और कम जानकारी रखने वाले लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी ने स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले उसने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर इसी तरीके से एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।