फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of Gaur Yamuna City staged a protest for basic amenities.

Noida News: मूलभूत सुविधाओं के लिए गौड़ यमुना सिटी के निवासियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2026 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Residents of Gaur Yamuna City staged a protest for basic amenities.
गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर मेंटेनेंस कार्यालय में बैठक करते निवासी ।  
यमुना सिटी (संवाद)। गौड़ यमुना सिटी में रविवार को निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद निवासियों ने सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम के साथ बैठक कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उनका जल्द समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


सोसाइटी निवासी बीएन ठाकुर ने बताया कि स्थायी जलापूर्ति का कार्य तत्काल शुरू करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ डीजी बैकअप की व्यवस्था करने की मांग रखी गई है। इसके अलावा आरएफआईडी एवं बूम बैरियर आधारित प्रवेश प्रणाली लागू करने की बात रखी गई। इसके अलावा बिजली संबंधी अवसंरचना पर हुए खर्च का स्वतंत्र ऑडिट कराने, मौजूदा विद्युत व्यवस्था का तकनीकी ऑडिट कराने, प्रभावी सुरक्षा नीति लागू करने और प्रबंधन व निवासियों के बीच प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित करने की भी मांग की गई। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सोसाइटी डॉग पॉलिसी लागू करने समेत अन्य मांगें उठाईं गईं। मेंटेनेंस टीम ने समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed